फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Progress report of School of Mass Communication released, first in the state, fourth in the country

Meerut News: जनसंचार स्कूल की प्रगति रिपोर्ट जारी, प्रदेश में पहला, देश में चौथा स्थान

Tue, 02 Dec 2025 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Progress report of School of Mass Communication released, first in the state, fourth in the country
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार ने मंगलवार को विभाग की चार वर्षीय प्रगति रिपोर्ट बुकलेट जारी की। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने इसका विमोचन किया। कुलपति ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह विभाग विश्वविद्यालय का चेहरा बन चुका है और विद्यार्थियों को हर आयाम में प्रशिक्षित कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इंडिया टुडे एवं द वीक रैंकिंग में विभाग उत्तर प्रदेश में प्रथम और देश में चौथा स्थान हासिल कर चुका है। चार वर्षों में 11 छात्रों ने नेट-जेआरएफ पास किया, 3 ने पीएचडी पूरी की। आईसीएसएसआर का मेजर प्रोजेक्ट, दो पेटेंट, 21 शोध पत्र, 6 पुस्तकें प्रकाशित हुईं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय व मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ एमओयू हुए। 52 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, 4 फिल्म फेस्टिवल आयोजित हुए। टीवी स्टूडियो, एफएम रेडियो, कंप्यूटर लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विभाग की ताकत हैं। विमोचन कार्यक्रम में शोध निदेशक प्रो. वीरपाल सिंह, डीन एजुकेशन प्रो. राकेश शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed