फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Programs will be held on the birth anniversary of Dhan Singh Kotwal from 19 to 27 November.

Meerut News: धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव पर 19 से 27 नवंबर तक कार्यक्रम होंगे

Mon, 18 Nov 2024 03:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held on the birth anniversary of Dhan Singh Kotwal from 19 to 27 November.
मेरठ। क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से अभिवादन भवन शास्त्रीनगर में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव पर 19 से 27 नवंबर तक कार्यक्रम होंगे। चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल का जन्म 27 नवंबर 1814 को ग्राम पांचली खुर्द मेरठ में हुआ। धन सिंह कोतवाल के पिता का नाम सालगराम और माता का नाम मनभरी था।
विज्ञापन

तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि उनके संघर्ष गाथा और शहादत को नमन करने के लिए प्रतिवर्ष 19 से 27 नवंबर तक पूरे सप्ताह संपूर्ण देश में विभिन्न कार्यक्रम कराए जाते हैं। जन्मोत्सव के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, महिला शोध समूह के सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालयों में कार्यक्रम, क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल की स्मृति में पदयात्राएं, अधिवक्ताओं द्वारा बार एसोसिएशन में कार्यक्रम, पुलिस पेंशनर्स की ओर से समारोह, धनसिंह कोतवाल की प्रतिमाओं पर सामूहिक दीपोत्सव, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इस अवसर पर अरुण खटाना, चेतन सिंह, अजय सोम, अनिल राणा, गौतम प्रजापति, बले सिंह, संजीव नागर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed