फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prof. Neeraj Kumar appointed Principal of Meerut College.

Meerut News: मेरठ कॉलेज के प्राचार्य बने प्रो. नीरज कुमार

Wed, 23 Sep 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Prof. Neeraj Kumar appointed Principal of Meerut College.
- सेवानिवृत्त हुए प्रो. युद्धवीर सिंह, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष को प्रबंध समिति ने सौंपी प्राचार्य की जिम्मेदारी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. नीरज कुमार को महाविद्यालय का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। निवर्तमान प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह का कार्यकाल बुधवार को सेवानिवृत्ति के साथ पूरा हो गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में उनका विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल, सचिव विवेक कुमार गर्ग और प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रो. नीरज कुमार को प्राचार्य पद का दायित्व सौंपा। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र में उनका मुख्य जोर पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने पर रहेगा। प्रो. नीरज कुमार ने वर्ष 1992 में गढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन कार्य शुरू किया। वर्ष 2001 तक उन्होंने वहां सेवाएं दीं। इसी वर्ष उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग के माध्यम से उनका चयन मेरठ कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में हुआ।
विज्ञापन

प्रो. नीरज कुमार ने वर्ष 1987 में गढ़वाल विश्वविद्यालय से एमएससी की और विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ष 1993 में एशियन फिशरीज सोसाइटी ने उन्हें युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने जापान और कनाडा में शोध कार्य भी किया है। उनके निर्देशन में 10 शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं। उनके पिता डॉ. हरिराज सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed