फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Products made in Gaushala are making Saharanpur's name shine across the country

देशभर में सहारनपुर का नाम चमका रहे गोशाला में बने उत्पाद

Thu, 29 May 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Products made in Gaushala are making Saharanpur's name shine across the country
सहारनपुर। नगर निगम की मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला में तैयार किए जा रहे उत्पाद देशभर में नगर निगम का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां 25 तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी दस राज्यों में बिक्री हो रही है। इनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित नौ अन्य राज्य शामिल हैं। ऑनलाइन मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

गोशाला के वरिष्ठ प्रभारी/मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह ने बताया कि गोशाला में निर्मित उत्पादों की दिल्ली, केरल, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और असम से ऑनलाइन मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मांग असम, केरल, आंध्र प्रदेश, बिहार व ओडिशा से है। इन राज्यों में गोमूत्र से निर्मित गोनाइल (फिनाइल) की सबसे ज्यादा खपत है। महाराष्ट्र में जैविक खाद तथा दिल्ली और पश्चिमी बंगाल में पूजा के लिए संभ्रानी कप की मांग आ रही है। उन्होंने बताया कि निगम की गोशाला ने यह उपलब्धि गत दो महीने में अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला प्रभारी/निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि गोशाला में 25 तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इनमें गोनाइल, जैविक खाद, गो काष्ठ, दीये, संभ्रानी कप, धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन स्टिक, तोरणद्वार, राखी, नेम प्लेट, तिरंगा चेस्ट बैज, गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा, ओइ्म, स्वास्तिक आदि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि निगम की गोशाला विश्व की अकेली ऐसी गोशाला है, जो सबसे अधिक गो-उत्पाद तैयार कर रही है। इसके लिए गोशाला विश्व स्तर पर सम्मान भी पा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed