फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Procession on Mahavir Janma Kalyanak

Meerut News: महावीर जन्म कल्याणक पर निकाली शोभायात्रा

Fri, 11 Apr 2025 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 11 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Procession on Mahavir Janma Kalyanak
मेरठ..कंवलजीत..महावीर जयंती पर सदर दुर्गाबाड़ी स्थित बड़े दिगंबर जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा मे
मेरठ। 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में महावीर जन्म कल्याणक पर शोभायात्रा निकाली गई। श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। स्वर्ण झरी से शांतिधारा का सौभाग्य रमेश चंदन जैन को प्राप्त हुआ। रजत झरी से शांतिधारा विनोद जैन, संजय जैन, अतुल जैन, दीपक जैन ने की।
विज्ञापन

महावीर भगवान पर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य संजय जैन परिवार को प्राप्त हुआ। महावीर जिनालय पश्चिमी कचहरी मार्ग द्वारा संयुक्त रूप से शोभायात्रा आरंभ हुई। घोड़े के स्वर्ण रथ पर आदिनाथ भगवान के ख्वासी बनने का एवं श्रीजी को लेकर स्वर्ण रथ पर बैठने का सौभाग्य हेमचंद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सारथी राजेंद्र जैन, कपिल जैन परिवार बना, कुबेर का सौभाग्य नवीन जैन, शुभम जैन, अनमोल जैन परिवार को मिला। रथ यात्रा में जैन ध्वज, स्वर्ण रथ और प्रमुख बैंड ने प्रस्तुति दी। कपिल जैन और संजय जैन ने भजन गाए। रथ यात्रा में विनोद, राकेश जैन, पूनम, रमेश, राजेश, विपुल, अतुल, सचिन, आभा रहीं।
विज्ञापन

जैन समाज के अध्यक्ष महामंत्रियों का सम्मान
महावीर जयंती भवन शारदा रोड पर मासिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन जैन मिलन परिवार क्षेत्र संख्या 5 के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, चेयरमैन अनिल जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन, क्षेत्रीय मंत्री राखी जैन ने कार्यक्रम संपन्न कराया। विभिन्न समाजों से आठ टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सकल जैन समाज फूलबाग कॉलोनी की महिलाओं ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। फूलबाग कॉलोनी जैन समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम को तैयार करने के लिए साक्षी जैन के साथ सभी महिलाओं ने अथक प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेरठ शहर के सभी जैन समाजों के अध्यक्ष और मंत्रियों को सुरेश जैन ऋतुराज ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन, सुनील जैन प्रवक्ता, नवीन जैन, प्रमोद जैन रहे।
जैन मंदिर में हुआ भक्तामर विधान
दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में महावीर जयंती पर भगवान महावीर को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया गया। पूजन का सौभाग्य अचल जैन और सुनील जैन प्रवक्ता को प्राप्त हुआ। देव शास्त्र, गुरु भगवान महावीर की पूजा कर भक्तामर विधान किया गया। नवकार मंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक घंटा णमोकार मंत्र का पाठ हुआ। शाम के समय 48 दीपों से भगवान की महाआरती की गई। इस दौरान प्रमोद जैन, तरस जैन, राजीव जैन, अतुल जैन आदि मौजूद रहे।
जैन समाज ने दिया अहिंसा का संदेश
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में तीरगारान दिगंबर जैन मंदिर से भगवान जी की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में सबसे आगे पांच जैन धर्म के ध्वज और अहिंसा परमो धर्म का बैनर लिए हुए भक्त चल रहे थे। तीन बैंड, नपीरी ताशे वालों ने धार्मिक भजन प्रस्तुत किए। रथयात्रा तीरगरान, बजाजा, सराफा, कबाड़ी बाजार होते हुए महावीर जयंती भवन शारदा रोड पर पहुंची। पूरे शहर में तोरण द्वार लगाए गए। युवा फेडरेशन के श्रावकों ने भजन गाए। इस दौरान सुरेश जैन ऋतुराज, सुधीर जैन, नीरज जैन, अनुराग जैन, अनंत जैन, अतुल जैन आदि रहे।

महावीर जयंती पर ठंडाई बांटी
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शारदा रोड पर आहूजा गारमेंट्स के पास ठंडाई वितरित की गई। भीषण गर्मी में मार्ग से गुजर रहे लोगों को ठंडाई पिलाई गई। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन करने से धर्म लाभ प्राप्त होता है। वैभव, राहुल, सम्यक, अंकित आदि मौजूद रहे। वहीं, कंकरखेड़ा के दिगंबर जैन मंदिर में ठंडाई वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी कराई। इस दौरान अभिषेक, विकास जैन, डीके जैन, राजीव जैन, अर्चना जैन, कमल जैन, अनमोल जैन, सुबोध जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed