फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Procession of Lord Shiva's Baraat taken out

Meerut News: भगवान शिव बरात की शोभायात्रा निकाली

Tue, 16 Sep 2025 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Procession of Lord Shiva's Baraat taken out
भगवान शिव बारात शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक अमित अग्रवाल। (मवाना)
मवाना। भगवान श्रीराम लीला कमेटी द्वारा भगवान शिव बरात की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें कई झांकियां बैंडबाजे के साथ शामिल रही।
विज्ञापन

शिव बरात की शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक अमित अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। गणेश पूजन भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने किया। शोभायात्रा पे विभिन्न झांकियां बैंड व डीजे के साथ नगर में भ्रमण किया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका के समीप रामलीला मैदान से हुआ। इसके पश्चात तहसील तिराहा, पक्का तालाब, हस्तिनापुर रोड, सुभाष चौक, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, खलील चौक, खतोलिया चौक से होते हुए वाल्मीकि बस्ती, भगत सिंह चौक आदि होते हुए देर रात नगर पालिका के समीप रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में प्रबंधक राजेंद्र चौहान, मुख्य सचिव सुभाष दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, डॉ. ओमपाल चौहान, शोभायात्रा प्रमुख गोपाल चौहान, प्रज्ज्वल चौहान, रविकांत कंसल, चंद्रशेखर आजाद, योगेंद्र रस्तोगी, नवनीत चौहान अन्य कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भगवान शिव बारात शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक अमित अग्रवाल। (मवाना)

भगवान शिव बारात शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक अमित अग्रवाल। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed