फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Probe needed into Sangeet Som buying a house in Australia: Atul Pradhan

संगीत सोम की आस्ट्रेलिया में घर खरीदने की जांच हो : अतुल प्रधान

Sat, 01 Aug 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Probe needed into Sangeet Som buying a house in Australia: Atul Pradhan
दौराला - विधायक अतुल प्रधान ने छात्राओं को वितरित की साइकिल। स्रोत : संवाद
- बोले सरकार मेरी और संगीत सोम की कराए जांच, जिसके पास कुछ गलत मिले उसे कर ले जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। समाजवादी पार्टी के सरधना विधानसभा से विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश और देश के नेता हैं। यदि तुलना करनी है तो अखिलेश यादव से नहीं, बल्कि उनकी और पूर्व विधायक संगीत सोम की कार्यशैली की होनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी मिली है कि संगीत सोम ने ऑस्ट्रेलिया में जमीन खरीदी है। वहां धन भेजा जा रहा है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही साबित हों तो संपत्ति जब्त की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो उनके मामलों की भी जांच करा ले, यदि उनके पास कुछ गलत मिले तो उस पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने रविवार को दौराला कस्बे में मिंटू अहलावत के आवास पर आयोजित जब बिटिया पढ़ेगी, तभी परिवार शिक्षित होगा एवं प्रतिभाशाली मेधावी सम्मान समारोह में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने सर्व समाज की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली करीब 300 छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया। विधायक ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि बेटियां पढ़-लिखकर इंजीनियर, चिकित्सक, शिक्षक और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ें तथा अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर विजयपाल कश्यप, सुनील, भजन सिंह वर्मा, अनिल, भारतवीर, बाबर, नितिन, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed