फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priya's cause of death remains unclear in postmortem report, viscera preserved

Meerut News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं प्रिया की मौत का कारण, विसरा किया सुरक्षित

Fri, 13 Mar 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Priya's cause of death remains unclear in postmortem report, viscera preserved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी 30 वर्षीय प्रिया कश्यप की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के लिए पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के ससुराल पक्ष से कई लोगों से पूछताछ की है।
बुधवार की रात प्रिया पत्नी छोटू की अचानक मौत हो गई थी। महिला की मौत को लेकर मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न व हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। इसके बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed