{"_id":"6734ddfed8b8bf7e4700d380","slug":"priyanshu-murder-case-mother-said-someone-please-bring-my-son-father-said-the-support-of-my-life-is-gone-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशु हत्याकांड: मां बोली- कोई तो मेरे बेटे को ले आओ, पिता ने कहा- चला गया मेरी जिंदगी का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियांशु हत्याकांड: मां बोली- कोई तो मेरे बेटे को ले आओ, पिता ने कहा- चला गया मेरी जिंदगी का सहारा
Wed, 13 Nov 2024 10:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:43 PM IST
सार
एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में कार सवार पुलिसकर्मी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मगर इतने भर से परिजनों के जख्म नहीं भरेंगे, जिंदगी भर बेटे के जाने का गम उन्हें सालता रहेगा।
विज्ञापन
परिजनों के साथ प्रियांशु।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जवान बेटे प्रियांशु की हत्या के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। यकीन ही नहीं हो रहा है कि प्रियांशु उनके बीच नहीं रहा। मां रीनू जैन बेटे को याद कर रो पड़ती हैं। मां को दिलासा देते हुए बहन गीतिका भी अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पा रही है। पिता पंकज जैन पूरी तरह टूट चुके हैं और सदमे में हैं। बुधवार को दिनभर कॉलोनी के लोग परिवार को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
बहन की शादी में प्रियांशु।
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के अहमदाबाद में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के तिरुपति गार्डन कॉलोनी निवासी पंकज जैन का बेटा प्रियांशु जैन एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज में साक्षात्कार के लिए कंपनियां आ रही थीं, जिसके लिए बीते रविवार देर रात वह सूट का नाप देने के लिए दोस्तों के साथ जा रहा था। रास्ते में प्रियांशु ने एक कार सवार को टोक दिया कि देखकर कार नहीं चला सकते। इसी बात पर कार सवार ने उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को प्रियांशु का शव पल्लवपुरम पहुंचा और परिजनों ने सूरजकुंड पर उसका अंतिम संस्कार किया। जवान व इकलौते बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पंकज जैन परिवार के लोगों से कहते थे कि एक दिन पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रियांशु को अच्छी कंपनी में नौकरी मिल जाएगी और बुढ़ापे में बेटा उनका सहारा बनेगा। बेटे की मौत के बाद से पंकज जैन इन्हीं बातों का याद करते हुए रो पड़ते हैं। मां रीनू जैन बेटे को याद कर रो पड़ती हैं और कहती हैं कि कोई उनके बेटे को वापस ले आओ। बहन गितिका ने दीपावली पर प्रियांशु की शादी का सपना संजोया था। प्रियांशु ने पहले कॅरिअर बनाने की बात कही थी। सभी प्रियांशु का फोटो देखकर बार-बार रो रहे थे।
पूर्व विधायक सांत्वना देने पहुंचे
कैंट विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल बुधवार को प्रियांशु के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। प्रियांशु के मौसा राजीव गोयल ने बताया कि पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में गुजरात के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके अलावा व्यापारी भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
कैंट विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल बुधवार को प्रियांशु के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। प्रियांशु के मौसा राजीव गोयल ने बताया कि पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में गुजरात के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके अलावा व्यापारी भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।