{"_id":"68b0c6d0c2c798cb060d190c","slug":"priyanshi-was-the-winner-in-the-badminton-competition-meerut-news-c-72-1-mct1005-139543-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियांशी रही विनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियांशी रही विनर
विज्ञापन
कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई।
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। जिसमें स्पोर्ट्स क्लब ने बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर प्रियांशी द्विवेदी विजेता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंजली, श्वेता निषाद, खुशी सैनी, राफिया और तनु गोस्वामी के द्वारा शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में राधिका रस्तोगी, श्वेता निषाद, शिवानी, अंजलि, रितु, कनक, प्रियांशी द्विवेदी और तनु ने प्रतिभाग किया। शतरंज प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए पंचम सेमेस्टर की खुशी सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन स्पोर्ट्स क्लब कोऑर्डिनेटर सिद्धी गुप्ता, को-कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रतिमा चौरसिया, सदस्य गरिमा एवं स्पोर्ट्स कोच सेजल चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रीति सिंह व डॉ. आंचल वत्स आदि प्रवक्ताएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।