फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   private labs stoped the corona investigation

निजी लैबों ने बन्द की कोरोना की जांच

Sat, 20 Jun 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
private labs stoped the corona investigation
मेरठ। निजी प्रयोगशालाओं ने शुक्रवार से कोरोना की जांच बंद कर दी है। दरअसल, शासन ने निजी लैब में कोरोना जांच की फीस घटा दी है। अब निजी एवं सरकारी अस्पताल से भेजे गए मरीज के सैंपल की जांच 2000 रुपये में होगी। वहीं, निजी लैब के कर्मचारी सैंपल लेकर आएंगे तो ढाई हजार रुपये लिये जाएंगे।
विज्ञापन

इस आदेश के आने के बाद निजी प्रयोगशालाओं ने शुक्रवार को जांच नहीं कीं और न ही सैंपल एकत्र किए। अभी तक एक सैंपल की जांच के लिए निजी लैब साढ़े चार हजार रुपये वसूल रही थीं। इस संबंध में शनिवार को कोई निर्णय हो सकता है। उधर, सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि फिलहाल निजी प्रयोगशालाओं ने कोरोना की जांच बंद कर दी हैं। हालांकि उम्मीद है कि जल्द ही कोई निर्णय होगा। मेरठ में लाल पैथ लैब समेत चार लैब कोरोना की जांच कर रही थीं।
विज्ञापन

जांच कम होना भी वजह
कोरोना के मरीजों की संख्या तीन दिन तक काफी बढ़ी थीं, लेकिन अब दो दिन से काफी कम हुई है। इसका कारण निजी लैब में कोरोना की जांच का न होना भी माना जा रहा है। शुक्रवार को सिर्फ मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना की जांच हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हुआ सैंपल कलेक्शन
जिला अस्पताल में शुक्रवार को फिर कोरोना जांच के लिए सैंपल कलेक्शन शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 500 सैंपल किट दी गई हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सिर्फ 42 लोगों के सैंपल लिए जा सके थे। कई लोगों को बिना सैंपल दिए ही लौटना पड़ा था। वहीं, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि अभी सैंपल किट पर्याप्त हैं। जरूरत पड़ेगी तो स्वास्थ्य विभाग और उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed