फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Private companies will book goods in the train, tender will come out

अमेजन जैसी कंपनियां ट्रेन में बुक करेंगी आपका सामान, निकले टेंडर

Sat, 05 Jun 2021 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Private companies will book goods in the train, tender will come out
प्राइवेट कंपनियां ट्रेन में बुक करेंगी सामान, टेंडर निकले
विज्ञापन

मेरठ। अब प्राइवेट कंपनियां आपका सामान ट्रेन में बुक करेंगी। इसके लिए ट्रेन के कोच को लीज पर देने के लिए उत्तर रेलवे ने टेंडर निकाल दिया है। मेरठ सिटी से प्रयागराज के लिए जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन के चार कोच में से तीन कोच के लिए टेंडर निकाले गए हैं। इसमें प्राइवेट कंपनियां बोली लगाते हुए लीज पर कोच लेंगी। इसके बाद आपका सामान रेलवे नहीं, बल्कि प्राइवेट कंपनियों के हवाले होगा। सिटी स्टेशन पर पार्सल विभाग में कर्मचारी भी काफी कम कर दिए गए हैं। इसे देखकर लग रहा है कि रेलवे अब प्राइवेट हिस्सेदारों को ऐसी व्यवस्था सौंपने की तैयारी में है।
एक वर्ष पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस व्यवस्था को शुरू किया गया था। मेरठ में भी इसकी शुरुआत की गई, लेकिन पिछले दो वर्ष से कोरोना के कारण सब ठप हो गया। अब एक बार फिर ऐसी शुरुआत की जा रही है। जिससे रेलवे अब प्राइवेट कंपनियों को सौंपकर कमाई कर सके। इसके लिए रेलवे में पंजीकृत कंपनियों को ही टेंडर में भाग लेेेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक वर्ष पहले अमेजन ने भी इस टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया था।
विज्ञापन

महज चार कर्मचारी ही तैनात
सिटी स्टेशन पर तीन पार्सल पोर्टर सहित एक क्लर्क तैनात है। कभी पार्सल कार्यालय में 25 कर्मचारी थे। कम कर्मचारियों के कारण कई बार पार्सल भी उतर नहीं सके थे। इसके बाद ही ये फैसला लिया गया है। वहीं, कर्मचारी यूनियन कई बार निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य कर चुका है। इसके बाद भी लगातार रेलवे का प्राइवेट कंपनियों को इस तरह कार्य दिया जाना रेलवे कर्मचारियों के को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम में चार कोच लगे
मेरठ से प्रयागराज के लिए जाने वाली संगम एक्सप्रेस में दो आगे और दो पीछे कोच हैं। इसमें प्राइवेट कंपनियों को एक कोच में चार टन सामान लोड करने की सीमा दी गई है। ये सभी प्रक्रिया टेंडर में लिखी गई है। इस टेंडर को जल्द ही 25 जून को खोला जाएगा।

पंजीकृत कंपनियों को करेंगे शामिल
एक-दो वर्ष पहले इस प्रक्रिया को शुरू किया गया था। रेलवे में पंजीकृत प्राइवेट कंपनियों को ही इसमें शामिल किया जाता है। - सुखमल चंद जैन, डीआरएम, दिल्ली डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed