फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prithviraj Chauhan Selected for the National Cricket Academy's Under-16 Camp

Meerut News: पृथ्वीराज चौहान का नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अंडर-16 कैंप में चयन

Tue, 14 Apr 2026 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj Chauhan Selected for the National Cricket Academy's Under-16 Camp
पृथ्वीराज का नेशनल कैंप के लिए हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गांधी बाग में अभ्यास करने वाले मेरठ के तेज गेंदबाज पृथ्वीराज चौहान का अंडर-16 वर्ग में नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए चयन किया गया है। यह कैंप 17 मई से बैंगलूरू में आयोजित किया जाएगा। पृथ्वी राज ने अंडर-16 टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।

शानदार लाइन-लेंथ और सटीक रफ्तार के दम पर पृथ्वी ने महज छह मैचों में 25 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके इसी निरंतर प्रदर्शन ने उन्हें नेशनल कैंप तक पहुंचाया। नेशनल क्रिकेट कैंप को भारतीय क्रिकेट की नर्सरी माना जाता है। पृथ्वीराज के चयन से गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, कर्ण शर्मा और समीर रिजवी जैसे दिग्गज क्रिकेटर देने वाले मेरठ को अब पृथ्वी राज चौहान से भी बड़ी उम्मीदें हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कैंप में प्रशिक्षण के बाद पृथ्वी जल्द ही अंडर-19 और आगे चलकर सीनियर भारतीय टीम तक का सफर तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed