{"_id":"5ea5ea5f8ebc3e90ab20aac5","slug":"principal-secretary-inspected-the-kitchen-and-tasted-it-himself-city-news-mrt4793446197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने किचन का निरीक्षण कर खुद खाना चखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने किचन का निरीक्षण कर खुद खाना चखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव ने किचन का निरीक्षण कर खुद खाना चखा
मेरठ। कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद के नोडल अधिकारी बनाए गए प्रमुख सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश ने बैजल भवन व ओलिविया होटल में स्थित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने खाने को चखकर गुणवत्ता को परखा और पूछा कितनी देर में इसका वितरण कर दिया जाता है। वहीं, उन्होंने रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सामुदायिक किचन के लिए धनराशि आवंटित की गई है। इसके लिए दिए जा रहे खाने की मात्रा व गुणवत्ता बढ़ाएं। भोजन का मेन्यू रोजाना बदलें। उन्होंने बैजल भवन के स्वामी हेमंत बैजल व ओलिविया होटल के स्वामी अभिषेक दुबे का धन्यवाद किया। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से पूछा कि भोजन बनने के बाद कितने घंटों में वितरण कर दिया जाता है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि एक से दो घंटे में वितरण कर दिया जाता है। उन्होंने दिए जा रहे भोजन का फीडबैक लिए जाने के लिए कहा, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि फीडबैक अच्छा है। प्रमुख सचिव सिंचाई ने सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि बैजल भवन और ओलिविया होटल में रोजाना 15-15 हजार भोजन के पैकेट बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि खाने की गुणवत्ता की नियमित जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से कराई जा रही है। वह सामुदायिक रसोइयों का निरीक्षण भी करते हैं। बैजल भवन में रोटी बनाने की मशीन लगाई गई है। इसकी क्षमता एक घंटे में 15 सौ रोटी बनाने की है।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा, अर्चना धीरान आदि रहे।
लॉकडाउन का करें पालन
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वहीं, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें तथा जब तक जरूरी ना हो, अपने घरों से न निकलें।