फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prince Wins Hearts with a Double Century; Panchavati Wins the Match on the Back of a Magnificent Century.

Meerut News: प्रिंस ने दोहरा शतक लगाकर जीता दिल, गर्व के शतक से पंचवटी ने जीता मैच

Wed, 25 Mar 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Prince Wins Hearts with a Double Century; Panchavati Wins the Match on the Back of a Magnificent Century.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में बुधवार को जैश क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें जैश क्रिकेट एकेडमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 272 रनों का लक्ष्य दिया। प्रिंस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 103 गेंद पर 22 चौके 17 छक्कों के साथ 209 रन की बेहतरीन पारी खेली। रितिक ने 19 रन बनाए।
पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज वंश सेन ने चार और लविश ने तीन विकेट लिए। आर्यन एवं नव्या ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी एकेडमी की टीम ने 32.1 ओवर में छह विकेट खोकर 274 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से गर्व पुंडीर ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।
विज्ञापन

उन्होंने 71 गेंद पर 16 चौके और छह छक्कों के साथ 121 रन की शतकीय पारी खेलकर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। वंश सेन ने भी 62 रनों योगदान दिया। हर्ष ने 22 रन बनाए। जैश एकेडमी के गेंदबाज यस ने तीन, अथर्व दो व वंश ने एक विकेट लिया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से मैच जीता। कोच उमेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed