फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prince arrested for molestation

Meerut News: छेड़छाड़ के आरोपी प्रिंस को किया गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 23 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Prince arrested for molestation
छेड़छाड़ के आरोपी प्रिंस को जेल भेजती लाल कुर्ती पुलिस। स्रोत पुलिस
लालकुर्ती पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपी हंडिया मोहल्ला निवासी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़े नहीं जाने पर युवती ने आत्महत्या करने का एलान पुलिस के सामने किया था।
विज्ञापन

लालकुर्ती की एक काॅलोनी निवासी युवती ने लालकुर्ती थाने में प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पिछले छह माह से वह काॅलोनी के रहने वाले प्रिंस से परेशान है। वह घर से निकलते ही उसका पीछा कर अश्लील कमेंट्स करता है। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट भी करता है। आरोप है कि जबरन संबंध बनाने के साथ-साथ शादी करने का दबाव बना रहा है। इन्कार करने पर उसे और परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा है। कुछ दिन पहले 10 युवकों के साथ घर में घुस गया और मारपीट करके भाग गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि युवती का रास्ता रोक कर उसे धमकी देने वाले आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया गया है। युवती ने आत्महत्या की धमकी भी दी थी। आरोपी गिरफ्तार होने के बाद वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article