जानीखुर्द। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह के जानी स्थित कैंप कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई गई। चौधरी यशवीर सिंह ने सभी क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला मंत्री ब्रजवीर सैनी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आयुष चपराना, मंडल प्रभारी राहुल ढ़डरा, मुनेश बाफर, संजय चौधरी, राकेश कश्यप, मनीष मलिक, विनोद प्रधान, चांदवीर, देवेंद्र प्रजापति, महेश सांगवान, अनवर कुरैशी, मंडल उपाध्यक्ष अनुज जाटव, अमन सिंह कश्यप, मनीष भड़ौदा, बंटी विश्वकर्मा, सहदेव आदि उपस्थित रहे।