{"_id":"5d09c2a28ebc3e3fc366abdd","slug":"priest-shot-dead-in-a-temple-in-bijnor-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 19 Jun 2019 10:35 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार देर रात एक मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बिजनौर नूरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बखराबाद खटाई में एक मंदिर के पुजारी बाबा सतपाल फौजी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को घटना का पता उस वक्त चला जब सुबह के समय वे मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने डायल 100 को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
नहटौर निवासी 80 वर्षीय पुजारी सतपाल फौजी करीब एक वर्ष से गांव के बाहर बने मंदिर पर रहते थे। प्रथम दृष्टया मंदिर में लूटपाट के इरादे से आए बदमाशो द्वारा हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सीओ चांदपुर आरके श्रीवास्तव ओर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन