UP: गुर्जरनाथ महाराज बनकर शनि मंदिर में रह रहा था दूसरे समुदाय का गुल्लू, ऐसे खुला राज, उड़े हर किसी के होश
Meerut News : दूसरे समुदाय का गुल्लू पुजारी बनकर शनि मंदिर में रह रहा था। उसकी पोल खुली तो हर किसी के होश उड़ गए। जानिए वह गुल्लू से गुर्जरनाथ महाराज कैसे बना।
विस्तार
मेरठ के दौराला में हाईवे स्थित ग्राम मटौर के ओम शनि मंदिर के पुजारी के समुदाय विशेष का होने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और पुजारी को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस पुजारी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विहिप के जिलाध्यक्ष अमन सिंह और हिंदू संगठन से जुड़े पुरुषोत्तम उपाध्याय को सूचना मिली कि मटौर स्थित ओम शनि मंदिर का पुजारी विशेष समुदाय विशेष का गुल्लू पुत्र इस्माइल निवासी गांव गढ़ी बेसक सनौली रोड, पानीपत, हरियाणा का रहने वाला है। वह नाम छिपाकर गुर्जरनाथ महाराज के नाम से रह रहा है।
इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे और पुजारी से पूछताछ करते हुए आधार कार्ड मांगने पर सत्यता सामने आई। पुजारी ने बताया कि वह मंदिर में साफ-सफाई और पूजा-पाठ करता है। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी जनवरी 2023 को मंदिर पर आया था और कमेटी के सदस्यों को हरियाणा के डिगलबेरी रोड झज्जर स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर का पुजारी बताया था। इस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस पुजारी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में पुजारी ने स्वयं को मुस्लिम बताते हुए 15 साल पहले हिंदू बनने की बात कही। उसने बताया कि वह आठ बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का है और खुद को मुजफ्फरनगर के थाना ककरोली के कमहेडा निवासी बताया।
यह भी पढ़ें: हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटकर निकालीं लाशें
उसने बताया कि 20 वर्ष पूर्व वह हरियाणा जाकर किराए पर रहने लगा था। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि पुजारी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पुजारी ने समुदाय विशेष का होने की बात स्वीकारी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा