फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   President of Uttar Pradesh Labor Welfare Council Pandit Sunil Bharala has inspected the Medical College of Meerut

मेरठ: पंडित सुनील भराला ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Tue, 11 May 2021 04:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 May 2021 04:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलिज में मरीजों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
President of Uttar Pradesh Labor Welfare Council Pandit Sunil Bharala has inspected the Medical College of Meerut
उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलिज में मरीजों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


उन्होंने मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि लगभग एक महीने से सुनील भराला कोरोना पॉजिटिव थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ने ही संभाल रखा है कोरोना का प्रहार

सिक्के के दो पहलू होते हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के भी हैं। एक तरफ यहां मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ता है। बहुत बार बेड मिलता भी नहीं। इलाज में भी कोताही होती है। दूसरी तरफ, यह भी सच्चाई है कि सब जगह कोशिश करने के बाद भी जब कहीं बेड नहीं मिलता तो एक मात्र सहारा मेडिकल कॉलेज ही नजर आता है। मेरठ ही नहीं, आसपास के जिलों के भी मरीज यहीं इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम तक मेडिकल में कोविड के 344 मरीज भर्ती थे। पिछले चार दिन में यहां से 152 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। चार दिन में 157 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इस दौरान 364 फोन कॉल्स रिसीव की हैं। मेरठ के 206 और आसपास के जिलों के 138 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर और मुजफ्फरनगर आदि जिलों के हैं। 

ये भी पढ़ें

यूपी: अफसरों के दावों की खुल रही पोल, अस्पतालों में खाली नहीं हैं बेड, तड़प रहे मरीज, तस्वीरें

यूपी: जिला पंचायत सदस्य की खुलेआम गुंडागर्दी, बढ़ी खून-खराबे की आशंका, सबूत हैं ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed