फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Presentation of Shri Krishna's childhood leela through a play

श्रीकृष्ण की बाल लीला की नाटिका के माध्यम से दी प्रस्तुति

Thu, 14 Aug 2025 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Presentation of Shri Krishna's childhood leela through a play
दौराला- समौली रोड ​स्थित विद्या एकेडमी में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे। स्र
दौराला। समौली रोड स्थित विद्या एकेडमी स्कूल में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी पर्व पर भगवान की लीला की प्रस्तुति दी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रबंधक सत्यपाल सिंह वर्मा व प्रधानाचार्या रेखा चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में जानकारी दी। बताया कि उन्होंने कंस का वध करके मथुरा व गोकुल के लोगों को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई। महाभारत में भी भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन का सारथी बनकर पांडवों की जीत में अहम भूमिका निभाई। बच्चों ने कृष्ण, राधा आदि पात्रों की भूमिका अदा कर नाटक की प्रस्तुति दी। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। कविता, हास्य चुटकुले आदि की प्रस्तुति दी। इस दौरान नीलम शर्मा, प्रमोद कुमार, मयंक, पवन, जसवंत, अर्चना, विजेता, आंचल, सुभाष, कविता, छवि, कुलदीप, अंकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed