फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prepration for republic day

स्कूलों में शुरू हुई गणतंत्र दिवस की तैयारियां

Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
prepration for republic day
मेरठ।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए शहर के स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। छात्रोें को गणतंत्र क ी अहमियत बताने के लिए विद्यालयों में विविध समारोह होंगे। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर जहां दिल्ली राजपथ पर परेड और झांकियां देश के वैभव और गौरव का दर्शन कराएंगी। वहीं शहर के स्कूलों में विद्यार्थी कदमताल कर गणतंत्र का पर्व मनाएंगे।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और प्रवेश प्रक्रियाओं के बीच शहर के स्कूलों में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की भी तैयारियों का आगाज हो चुका है। बच्चे देशभक्ति गीतों पर नृत्य की तैयारियों में जुटे हैं। संगीत शिक्षिकाएं छात्राओं को देशभक्ति गीतों को गाने और रामधुन को स्वरबद्ध करने का अभ्यास करा रही हैं।
विज्ञापन

जहां डाल डाल पर सोने की...
गार्गी गर्ल्स स्कूल में संगीत विभाग की एचओडी डॉ. शैल शर्मा इन दिनों छात्राओं को गीत व नृत्य प्रस्तुति का अभ्यास करा रही हैं। डॉ. शैल कहती हैं, आयोजन को रोचक और जानकारीपरक बनाने के लिए कई गीतों को मिलाकर प्रस्तुति तैयार करते हैं। एक ही गीत को बार-बार सुनने के बजाय र्कई गानों को मिलाकर पैरोडी बनाकर प्रस्तुति तैयार कराते हैं। जहां डाल डाल पर सोने की चिड़ियां, ऐसा देश है मेरा, देश रंगीला रंगीला, हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के.. इस तरह के कई गानों को एक गाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपशास्त्रीय नृत्यों में डिस्को का समागम
सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्रलेखा जैन कहती हैं कि अब डांस में केवल शास्त्रीय नृत्य, उपशास्त्रीय नृत्य नहीं रखते, बल्कि हर तरह की प्रस्तुति तैयार कराते हैं। तीन रंगों के परिधान पहनकर कत्थक की प्रस्तुति कराएंगे। साथ ही आयो रे म्हारो ढोलना पर घूमर नृत्य इसमें वेस्टर्न और फोक डांस को मिलाकर कांबो तैयार कराते हैं। इससे छात्रों का मनोरंजन हो जाता है और उन्हें गणतंत्र दिवस की जानकारी मिलती है। इसके लिए भाषण, कविता और पोस्टर प्रतियोगिता भी कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed