फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations to evaluate UP Board copies after Holi

Meerut News: होली के बाद यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कराने की तैयारी

Thu, 06 Mar 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations to evaluate UP Board copies after Holi
-12 मार्च को समाप्त हो जाएगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। होली के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 17 मार्च के आसपास मूल्यांकन शुरू होने की संभावना है। परीक्षकों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से चल रही है और 12 मार्च को समाप्त हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है, जिससे समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को दुल्हैंडी होने के बाद कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों के लिए 15 और 16 मार्च को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में जाती है पश्चिमी यूपी की कॉपियां
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए पूर्वांचल के जिलों में भेजा जाता है। पूर्वांचल के जिलों की कॉपियां मूल्यांकन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आती हैं। ऐसा मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने के लिए किया जाता है। कॉपियों के बंडलों को ट्रकों के जरिए मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाने में दो दिन का समय लगने की संभावना है। ऐसे में 17 मार्च के आसपास मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीटों का मूल्यांकन जल्द होगा शुरू
हाईस्कूल में 20 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन जल्द शुरू होगा। इसे तीन चरणों में संकलन केंद्रों से क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय और बोर्ड कार्यालयों से कंप्यूटर फर्मों तक पहुंचाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षकों को ओएमआर शीट को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। मेरठ जनपद से भी मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है। जल्द ही परिषद से मूल्यांकन केंद्रों और परीक्षकों की सूची जारी होगी।



होली के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मूल्यांकन कार्य शुरू करने की तिथि घोषित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से हो रही है। इसी प्रकार से मूल्यांकन कार्य के लिए तैयारी की जा रही है। - राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed