फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the entrance examination at Atal Residential School are in full swing.

Meerut News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज

Wed, 07 Jan 2026 08:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 07 Jan 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the entrance examination at Atal Residential School are in full swing.
अधिकारियों ने ली बैठक, अधिक से अधिक पात्र बच्चों से आवेदन कराने के लिए कहा
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनि निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम कौन्दु (तहसील सिकंदराबाद बुलंदशहर) में कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को मेरठ मंडल की एक बैठक हुई। संचालन उप श्रमायुक्त गाजियाबाद अनुराग मिश्रा ने किया। बैठक में सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पात्र बच्चों (बालक-बालिकाओं) का शत-प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित करें।

विद्यालय में कक्षा-6 के लिए 160 एवं कक्षा-9 के लिए 65 छात्र-छात्राओं का चयन होगा। कक्षा-6 के लिए जन्मतिथि 1 मई 2014 से पहले एवं 31 जुलाई 2016 के बाद नहीं होनी चाहिए। कक्षा-9 के लिए 1 मई 2011 से पहले एवं 31 जुलाई 2013 के बाद नहीं। आरक्षण नियमों के अनुसार लागू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। कोटेदार, प्रधान, पार्षद आदि का सहयोग लेकर ज्यादा से ज्यादा पात्र बच्चे परीक्षा में शामिल हों, यह सुनिश्चित किया जाए। यह सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिए एक अभिनव प्रयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed