फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for sugarcane survey in full swing, work to begin on May 1, target set for June 30

Meerut News: गन्ना सर्वेक्षण की तैयारियां तेज, 1 मई से शुरू होगा कार्य, 30 जून तक लक्ष्य तय

Wed, 29 Apr 2026 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations for sugarcane survey in full swing, work to begin on May 1, target set for June 30
रोहटा। आगामी गन्ना पेराई सत्र कें लिए किनौनी चीनी मिल सभागार में गन्ना विभाग द्वारा गन्ना सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। आगामी गन्ना पेराई सत्र को देखते हुए किनौनी चीनी मिल सभागार में गन्ना विभाग द्वारा गन्ना सर्वेक्षण की तैयारी के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अधिकारियों ने सर्वे कार्य 1 मई से शुरू कर 30 जून तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
बजाज शुगर मिल किनौनी के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने कहा कि किसान इन दिनों गेहूं की कटाई के बाद गन्ने की बुवाई में जुटे हैं। ऐसे में आगामी सत्र के लिए खेतों में बोए गए पौधा गन्ने का सर्वे आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारी हस्तचालित मशीन के माध्यम से खेतों की चारों भुजाओं की नाप लेकर सही क्षेत्रफल का डेटा प्रतिदिन विभागीय सर्वर पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सर्वे शुरू होने से एक दिन पहले गांवों में मुनादी कर किसानों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों से गन्ना रकबे का प्रजातिवार घोषणा पत्र भी भरवाया जाएगा। मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि मिल क्षेत्र के 69 गांवों में सर्वे कार्य के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो 1 मई से समिति कर्मचारियों के साथ खेतों में जाकर गन्ना सर्वे करेंगी। सहायक महाप्रबंधक आदेश तोमर ने कहा कि सर्वे टीम किसानों को गन्ने में लगने वाले कीटों की जानकारी दी और उनकी रोकथाम के उपाय भी बताएगी। प्रशिक्षण में मलियाना गन्ना समिति के डिप्टी जगदीप गुप्ता व मोहदीनपुर गन्ना समिति सचिव मुकेश पांडे, सचिन बंसल, राजीव चौधरी, लोकेश राणा, हरवीर सिंह, मनीष दहिया, मनोज सिरोही, सुरेंद्र तोमर, आदर्श राठी, राजीव चौधरी, अनुराग गुप्ता, संजीव मलिक, दुष्यंत त्यागी, रजनीश कुमार, विकास सोलंकी, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed