{"_id":"69d579e35076b3a4cb02bba4","slug":"preparations-for-sealing-in-central-market-today-entire-city-to-remain-closed-tomorrow-meerut-news-c-14-1-mrt1066-1154404-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की तैयारी, कल पूरा शहर रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की तैयारी, कल पूरा शहर रहेगा बंद
विज्ञापन
शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सीलिंग का आदेश आते ही व्यापारियों में चिंता और अनिश्चितता का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद बुधवार को किसी भी समय 44 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील करने की कार्रवाई शुरू हो सकती है। कोर्ट का आदेश पोर्टल पर अपलोड होते ही आवास विकास परिषद और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। वहीं इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों न भी आवास विकास के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बृहस्पतिवार को मेरठ बंद का एलान कर दिया है।
इधर कार्रवाई की आहट मिलते ही सोमवार शाम से ही व्यापारियों में अफरा-तफरी रही। जहां मंगलवार सुबह से ही सेंट्रल मार्केट में चप्पे-चप्पे पर पीएसी और कई थानों की पुलिस तैनात रही। दमकल की गाड़ियां और बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को नियंत्रित किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को सेंट्रल मार्केट बंद रख व्यापारियों ने अपना विरोध जताया। व्यापारियों ने जगह-जगह बैठक कर आगे की रणनीति तय की। व्यापारिक संगठनों ने घर-घर जाकर भी महाबंद को सफल बनाने की अपील की है।
इधर सीलिंग की कार्रवाई की जद में छह अस्पताल और छह स्कूल भी आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद सोमवार देर रात से ही अस्पतालों से मरीजों को शिफ्ट किया जाना शुरू कर दिया गया। मंगलवार सुबह तक तीन अस्पतालों से करीब 42 मरीजों को शिफ्ट कर दिए गए। ऐसा ही कुछ माहौल स्कूलों में रहा। चार स्कूलों पर मंगलवार सुबह जब बच्चे पहुंचे तो उन्हें वहां ताला लटका मिला वहीं एक स्कूल में हाफ डे कर दिया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन से अभिभावकों की नोकझोंक भी हुई। वहीं कई दुकानदारों ने रातों-रात अपना कीमती सामान ट्रकों में भरकर दुकानों को खाली कर दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों (नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता) ने ऐतिहासिक एकजुटता दिखाई है। शहर की 665 व्यापारिक एसोसिएशनों ने एलान किया है कि बृहस्पतिवार को पूरा मेरठ बंद रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि यह केवल 44 इमारतों की नहीं बल्कि हजारों परिवारों की रोजी-रोटी की लड़ाई है।