कल से माल भाड़ा बढ़ाने की तैयारी, ट्रांसपोर्टरों की मांग, वन नेशन-वन टैक्स के अंतर्गत जीएसटी में शामिल हों डीजल-पेट्रोल के दाम
ट्रांसपोर्टरों दो तरह से ग्राहकों से माल भाड़ा लेते हैं। शहर में विभिन्न जिलों या प्रदेशों में जाने वाले माल के लिए कम माल होने पर प्रति किलो के हिसाब से पैसा वसूला जाता है। पूरी गाड़ी बुक करने पर अलग फिक्स रेट होता है। मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि तीन मार्च 2020 को डीजल के दाम 64.31 रुपये थे, जबकि तीन मार्च 2021 को यह दाम 81.93 रुपये था।
इस हिसाब से एक साल में डीजल के दाम 17.62 रुपये बढ़े हैं। वहीं, बीते एक साल में माल भाड़े में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ। दिल्ली में ग्रीन टैक्स के कारण माल भाड़ा 65 फीसदी तक बढ़ गया है। अब 10 प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।
शुक्रवार से नए दाम लागू कर दिए जाएंगे। डीजल के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों के अनुसार हर प्रदेश में डीजल का अलग दाम होने के कारण व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है।
बुकिंग रेट प्रति किलो
क्षेत्र मार्च, 2020 मार्च, 2021
मेरठ से दिल्ली एक रुपये प्रति किलो 1.50 रुपये प्रति किलो
मेरठ से लखनऊ 2.80 रुपये प्रति किलो 3.25 रुपये प्रति किलो
मेरठ से बंगलूरू 7.5 रुपये प्रति किलो 10 रुपये प्रति किलो
मेरठ से जयपुर 2.75 रुपये प्रति किलो 3.25 रुपये प्रति किलो
बुकिंग रेट ट्रक लोड (फिक्स रेट)
क्षेत्र 6 टायरा ट्रक 10 टायरा ट्रक
पहले अब पहले अब
मेरठ से दिल्ली `4,500 `7,500 `7,500 `12,500
मेरठ से लखनऊ `18,000 `24,000 `30,000 `39,000
मेरठ से बंगलूरू `75000 `85,000 `85,000 `1,05,000
मेरठ से जयपुर `10,000 `14,000 `14,000 `20,000