फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations begin for the grand event of Mata Mariam Mahotsav

Meerut News: माता मरियम महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

Mon, 14 Oct 2024 05:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the grand event of Mata Mariam Mahotsav
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में कृपाओं की माता का महोत्सव आगामी 9 व 10 नवम्बर को मनाया जाएगा, जिसमें विशेष प्रार्थना का आयोजन होगा। इसे लेकर चर्च प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


नवम्बर माह में कृपाओं की माता का महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। चर्च प्रबंधन ने बताया कि पंडाल कृपाओं की माता मरियम अस्पताल, एक पंडाल संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, एक सेमीनरी और दो पंडाल चर्च में श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए बनाए जाएंगे। चर्च के प्रवेश मार्ग, मुख्य इमारत व चर्च के प्रार्थनास्थल को सैकड़ों एलईडी से सजाया जाएगा। 31 अक्टूबर की शाम चार बजे ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। उसके बाद प्रतिदिन शाम चार बजे नौरोजी प्रार्थना एवं पवित्र मिस्सा बलिदान होगा। 9 नवम्बर को सुबह आठ और 10 नवंबर को शाम चार बजे पवित्र मिस्सा बलिदान होगा। शाम छह बजे पवित्र मिस्सा बलिदान पंजाबी में व रात को आठ बजे प्रार्थना सभा होगी। 10 नवम्बर रविवार को सुबह छह बजे पवित्र मिस्सा बलिदान होगा। 10 बजे धर्माध्यक्षीय समारोही मिस्सा बलिदान होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि का संबोधन व 10 नवंबर को बीमारों व धार्मिक वस्तुओं की आशीष की जाएगी। शाम तीन बजे संत पापा ग्रेगोरी सोल्हवें द्वारा बेगम को भेंट किए गए माता मरियम के तबररुक (रेलिक) के साथ चर्च से संत चाल्र्स कालेज(बेगम के महल) तक शोभायात्रा एंव पवित्र यूखरिस्त की आशीष की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed