{"_id":"60e8acfd8ebc3e9e93194bda","slug":"preparation-to-give-big-task-to-special-75-policemen-city-news-mrt5466458153","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्पेशल 75’ पुलिसकर्मियों को बड़ा टास्क देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्पेशल 75’ पुलिसकर्मियों को बड़ा टास्क देने की तैयारी
विज्ञापन
मेरठ। थानों में सालों से जमे पुलिसकर्मी थानेदार नहीं, अब सीधे एसएसपी के निर्देश पर काम करेंगे। ‘स्पेशल 75’ पुलिसकर्मियों को जल्द ही बड़ा टास्क देने की तैयारी चल रही है। वाहन चोरी के मामले में सोतीगंज और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इनकी अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग एसएसपी खुद करेंगे।
थानों से पुलिस लाइन में भेजे पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है। शुक्रवार सुबह परेड में एसएसपी ने ‘स्पेशल 75’ पुलिसकर्मियों से बात की। पुलिसकर्मियों का सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक का शेड्यूल बनाया हुआ है। स्पेशल 75 को एसएसपी बड़ा टास्क देने की तैयारी में लगे है। यह संकेत एसएसपी ने परेड के दौरान इन पुलिस वालों को दिया है। बताया कि पुलिस वालों की दस टीम बनाई जाएगी। जिनको अलग अलग लगाया जाएगा। एसएसपी का मानना है कि लाइन में भेजे कई पुलिस वाले काबिल भी है। जिनको प्रशिक्षण देने के बाद अपराध पर शिकंजा कसने के लिये टास्क दिया जाएगा।
सोतीगंज पर होगी बड़ी कार्रवाई
लाइन में भेजे कई पुलिसकर्मियों को सोतीगंज की काफी जानकारी है। कौन वाहन काटता है और कौन चोरी करता है। इसे देखते हुए शुक्रवार को परेड में संकेत देते हुए एसएसपी ने सोतीगंज पर शिकंजा कसने की बात कही है। बताया कि सोतीगंज में अब पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
जहां जिसकी पकड़, वही काम देंगे
जिस पुलिसकर्मी को अपराध(चोरी, लूट, वाहन चोरी और अपराधी की पहचान) में पकड़ है। उस पुलिस वाले को वही काम दिया जाएगा। इसे लेकर पुलिस वालों से जानकारी ली गई कि किस थाने में किस तरह का अपराध होता है। इसे लेकर पुलिस वालों में खलबली है। बताया जा रहा है कि पुलिस वालों को अलग-अलग टास्क दिया जाना है।