फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation for Russian dance show and rave party with gambling on Diwali

Meerut News: दीपावली पर जुआ संग रशियन डांस शो और रेव पार्टी की तैयारी

Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Russian dance show and rave party with gambling on Diwali
मेरठ। दीपावली पर शहर के आठ रिजोर्ट और होटलों बड़े स्तर पर जुआ खिलाने की तैयारी है। इसके लिए कई उद्यमी और व्यापारी फोन कर होटल संचालकों से जानकारी ले रहे हैं। दीपावली पर न्यू ईयर की तर्ज पर जुए के साथ डांस शो, रेव पार्टी की तैयारी की जा रही है। ढांस शो में रशियन डांसरों के आने की भी सूचना है। पुलिस अब फोन कॉल और मुखबिरों के माध्यम से होटल, आयोजक और आयोजन में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

दीपावली पर कई सालों से शौकीन जुआ खेलते हैं। अभी तक जुए का खेल कॉलोनी व घरों तक सीमित था। कुछ सालों से बड़े स्तर पर होटल और रिजोर्ट में इस तरह की खेल की शुरूआत हुई है। इस दीपावली पर लोगों को लुभाने व अधिक मुनाफा कमाने के लिए जुए के साथ डांस शो, रेव पार्टी की व्यवस्था कराने में होटल संचालक जुटे हैं। हारमनी इन होटल में कार्रवाई के बाद अन्य संचालक अलर्ट हो गए हैं। वहीं, पुलिस भी ऐसे रिजोर्ट और होटल संचालकों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

एक टेबल पर होता है एक करोड़ का खेल
सदर थाना क्षेत्र और लालकुर्ती थाना के दो होटल दीपावली पर जुआ खिलाने के लिए काफी चर्चित हैं। दीपावली पर इन होटलों के सभी कमरे और हॉल बुक रहते हैं। पुलिस सूत्रों से के अनुसार 2022-23 में दीपावली के दिन लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक टेबल पर एक करोड़ तक का खेल हुआ। इसमें छावनी क्षेत्र का एक व्यापारी जीता था। एक व्यापारी जुए में अपनी कार तक हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र में दो होटलों में होता है करोड़ों का खेल
परतापुर थाना क्षेत्र में कई होटलों में शराब, शबाब और जुआ का खेल सब साथ साथ होता है। पुलिस के अनुसार परतापुर बाईपास और दिल्ली रोड बिजली बंबा बाईपास स्थित होटल में रशियन डांसरों के बीच जुए का खेल होता है। पुलिस मुखबिरों के माध्यम से इन आयोजनों की जानकारी जुटा रही है।

कंकरखेड़ा बाईपास स्थित रिजोर्ट भी जुए के लिए चर्चित
कंकरखेड़ा बाईपास स्थित कुछ रिजोर्ट और होटल जुए के लिए घंटों के हिसाब से कमरे किराये पर देने के लिए चर्चित हैं। दीपावली पर रिजोर्ट मालिक भी लोगों के साथ जुआ खेलते हैं। जुए के इस खेल में कई बिल्डर, उद्यमी, व्यापारी शामिल होते हैं। एक रात में लाखों का खेल होता है। बिना लाइसेंस शराब भी परोसी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed