फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   premi gives positon to premika after that go away

प्रेमी ने प्रेमिका को जहर दिया और छोड़कर हो गया फरार

Tue, 26 May 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
premi gives positon to premika after that go away
सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को सोमवार को उसके प्रेमी ने घर पहुंचकर जहर खिला दिया। इस पर युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। युवती ने उस पर अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाने का भी आरोप भी लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की दो माह पूर्व मोदीनगर क्षेत्र के गांव में शादी हुई थी। उसका प्रेम-प्रसंग सामने आने पर ससुराल वाले आठ दिन पूर्व मायके छोड़ गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। उसकी दो माह पूर्व मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी हुई। वह ससुराल में थी उसी दौरान उसका प्रेमी पहुंच गया। वह साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इससे ससुराल वालों को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हो गई। उन्होंने मायके वालों को बुलाया और जानकारी दी। उस समय मामला निपट गया परंतु इसके बाद भी युवक ने फोन करना जारी रखा। जिससे परेशान होकर युवती की ससुराल वाले उसे आठ दिन पूर्व मायके में छोड़ गए। सोमवार को युवती का कहना है कि वह दोपहर में घर में अकेली थी। इसी दौरान उक्त युवक मकान की छत पर आया उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो दिखाए। उसे शादी नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दी। उसने कहा कि तेरे परिजन व जीजा तुझ पर दबाव डाल रहे हैं। यदि तून उसे मुकदमे में फंसाया तो वह भी उल्टा उसे फंसा देगा। तुझे मेरी बात मानकर अपना बयान वीडियो में दर्ज कराना होगा कि उसकी मौत के जिम्मेदार परिजन हैं। युवती का कहना है कि युवक सल्फास की दो गोली लाया था। वह एक गोली उसे खिलाकर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी ने युवती की हालत देख उसे प्राथमिकी उपचार दिया तथा सल्फास जैसी जहरीला वस्तु नहीं खाने की जानकारी दी। इसके बाद युवती थाने पहुंची और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, जांच अधिकारी एसआई सौदान सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed