फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prem ratan dhan payo

मेरठ के दर्शकों को भा गई ‘प्रेम रतन धन पायो’

Fri, 13 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 13 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
prem ratan dhan payo
राजश्री प्रोडक्शन की प्रेम रत्न धन पाओ फिल्म को शहर के लोगों ने हाथों हाथ लिया। बृहस्पतिवार को रिलीज हुई इस फिल्म के शहर में 62 शो हाउस फुल रहे। रोमांस, संस्कार, कुरबानी और रिश्तों की केमिस्ट्री को दिखाती फिल्म ने पहले ही दिन शहर में अस्सी लाख से ऊपर का कारोबार किया।
विज्ञापन


शोप्रिक्स मॉल, पीवीएस मॉल, मिलांज मॉल और अन्य सिनेमाघरों में फिल्म के शो हाउस फुल रहे। फिल्म का क्लाइमेक्स वायरल होने के बाद भी पहले ही दिन फिल्म बॉक्स आफिस पर छा गई। सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान, सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में है।
विज्ञापन


सलमान खान इस फिल्म में प्रेम और विजय के नाम से डबल रोल अदा कर रहे हैं। सोनम कपूर की अदाकारी भी सभी के दिलों को छूने वाली रही। नंदन पिक्चर हॉल के मालिक देवेश त्यागी के अनुसार काफी समय बाद पारिवारिक फिल्म आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोप्रिक्स मॉल ‘वेव सिनेमा’ के सीनियर मैनेजर संजीव वर्मा के अनुसार पहले ही दिन सभी शो हाउस फुल रहे और भाईदूज पर यही संभावना है। मैग्नम सिनेमा के मैनेजर संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि यह पारिवारिक फिल्म 400 करोड़ से ऊपर का कारोबार करेगी। पीवीएस के मैनेजर विनोद चौधरी ने बताया लोग पारिवारिक फिल्मों को ज्यादा पसंद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed