{"_id":"618add1b81b2c964c669dbd7","slug":"pregnant-woman-dies-in-hospital-uproar-by-family-city-news-mrt5641834145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने खूब हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से यह मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
बुलंदशहर निवासी मोबीन ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी सरजीना को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने बताया कि सरजीना में खून की काफी कमी है। दो यूनिट खून चढ़ाना होगा। खून की व्यवस्था की गई और महिला को खून चढ़ाया गया। कुछ देर बाद ही महिला ने ठंड की शिकायत करनी शुरु कर दी। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से संपर्क किया। देर शाम महिला को एक इंजेक्शन लगाया गया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही महिला की हालत और बिगड़ गई और ब्लड प्रेशर 200 के पार पहुंच गया। इससे पहले कि स्टाफ कुछ कर पाता, महिला ने दम तोड़ दिया। यह देख परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बात की। परिजन लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर परिजनों को शांत कराया और वह महिला का शव लेकर बुलंदशहर लौट गए। लिसाड़ीगेट पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।