{"_id":"64cabc5362c66b96af0654fa","slug":"pregnant-wife-drank-pesticide-after-husbands-death-meerut-news-c-44-1-smrt1055-751-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति की मौत के बाद गर्भवती पत्नी ने पीया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति की मौत के बाद गर्भवती पत्नी ने पीया कीटनाशक
Thu, 03 Aug 2023 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव नाहली निवासी युवक की खेतों में कीटनाशक दवाई की स्प्रे करने के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी गर्भवती पत्नी ने भी घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में पहले सरधना, बाद में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव नाहली निवासी नितिन (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह खेत में कीटनाशक दवाई का स्प्रे करने गया था। उसने छोटे भाई को फोन कर हालत बिगड़ने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों को नितिन बेहोशी पड़ा मिला। परिजनों ने हालत गंभीर देखते हुए नितिन को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नितिन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद उसकी पत्नी शिखा ने भी घर में रखी कीटनाशक दवाई पीकर जान देने की कोशिश की है। गंभीर हालत में शिखा को सरधना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि नाहली गांव में युवक द्वारा खेत पर कीटनाशक दवाई चढ़ने से हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
विज्ञापन
छह माह पहले ही हुई थी शादी
सरधना। नितिन और शिखा की शादी छह महीने पहले मेरठ के पास थाना भावनपुर के गांव अम्हेड़ा में हुई थी। परिजनों ने बताया कि शिखा चार माह की गर्भवती है। पति-पत्नी के जहर खाने की खबर पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण पीड़ित के घर की तरफ दौड़े। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।