{"_id":"57f3edae4f1c1bcd4e26f972","slug":"prashant-hatya-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत हत्याकांड में छात्रनेता समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत हत्याकांड में छात्रनेता समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विवि के छात्रनेता प्रशांत की हत्या के मामले में मंगलवार को मेडिकल पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने दो नाम बढ़ाते हुए जेल में बंद पांच के खिलाफ हत्या की धाराओं में चार्जशीट लगाई है। जबकि मृतक के परिजनों ने तीन लोगों को नामजद किया था। एक हत्यारोपी अभी भी फरार है।
मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-3 निवासी योगेंद्र सिंह का इकलौता बेटा प्रशांत उर्फ रोबिन चौधरी विवि पढ़ाई कर रहा था। 29 जून की रात को प्रशांत का अन्य साथियों से तेजगढ़ी स्थित ऑल- इज- वेल होटल में विवाद हो गया था। होटल के बाहर निकलते ही .32 बोर की पिस्टल से गोली मारकर प्रशांत की हत्या कर दी गई थी। मृतक प्रशांत के चाचा इंद्रपाल सिंह ने पंकज प्रधान, मयंक स्याल और टिल्लू पंडित व दो- तीन अज्ञात के खिलाफ मेडिकल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
केस की विवेचना एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ कर रहे हैं।
पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या आशू यादव ने की थी। जिसमें पुलिस ने मयंक, आशू, अमित मिरिंडा, विक्की उर्फ विकास और पंकज प्रधान को जेल भेज दिया था। नामजद आरोपी टिल्लू पंडित अभी भी फरार चल रहा है। एसओ मेडिकल ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में मयंक स्याल निवासी स्याल थाना भावनपुर, आशू उर्फ तेजेंद्रपाल सिंह निवासी जागृति विहार, अमित मिरिंडा निवासी कुली मानपुर थाना परीक्षितगढ़ हाल पता शास्त्रीनगर, विक्की उर्फ विकास निवासी मयूर विहार और समाजवादी छात्रसभा का नेता रहा पंकज प्रधान पुत्र संतरपाल निवासी गड़ीना थाना फलावदा के खिलाफ 147, 148, 149, 302, 120 बी धारा में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने एक दर्जन लोगों के बयान भी शामिल किये हैं। एसओ का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही कोर्ट के आदेश पर कुर्की की जाएगी।