फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prasad will be prepared outside for Baldev Chhath in Jagannath temple

जगन्नाथ मंदिर में बलदेव छठ के लिए बाहर बनेगा प्रसाद

Fri, 29 Aug 2025 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Prasad will be prepared outside for Baldev Chhath in Jagannath temple
- मंदिर समिति और सेवा ट्रस्ट अपनी बातों पर अड़ी, पुलिस के सुझाव भी अस्वीकार
विज्ञापन


- पुजारी पक्ष ने कहा कि मंदिर में प्रसाद न बनाया जाना अनुचित
मेरठ। सदर थाने के पीछे रामायण कालीन महाबिल्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में बलदेव छठ को लेकर एक बार फिर मंदिर समिति पुजारी गणेश दत्त पक्ष और सेवा ट्रस्ट विजय गोयल विज्जी पक्ष आमने सामने आ गया है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बार भगवान का प्रसाद मंदिर के अंदर नहीं बनाया जा रहा है। इस बात को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने मंदिर में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया।
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी और छठी का प्रसाद जब मंदिर के अंदर बन सकता है तो अब बलदेव छठ का प्रसाद क्यों बाहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन है इसे मुद्दा बनाने के लिए विवश न किया जाए। शासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि धार्मिक अनुष्ठान परंपरागत तरीके से ही किए जाएं। कुछ लोग मंदिर पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ सुरेंद्र शर्मा, रमाकांत पचोरी, भूषण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, ललित आदि रहे।
विज्ञापन

मंदिर में प्रसाद बनाने से रोक रहा प्रशासन
पुजारी पक्ष से भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर समिति की महामंत्री राशि शर्मा ने कहा कि एडीएम सिटी बृजेश सिंह के आदेश पर मंदिर में प्रसाद बनाने से रोका गया है। वजह भी नहीं बताई गई है। कुछ लोग अनुचित कार्य कर रहे हैं। प्रसाद आज भी जनता के सहयोग से ही बनाया जाना है। इस बार पूरी जिम्मेदारी लोगों ने पुजारी गणेश दत्त शर्मा को दी है। मंदिर में आने वाले भक्तों ने दान दिया है। अब प्रसाद मंदिर में तैयार करने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस के सुझावों को भी अस्वीकार किया
जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट और भगवान जगन्नाथ समिति दोनों संयुक्त रूप से मंदिर में प्रसाद बनाने के लिए तैयार थी। सेवा ट्रस्ट के संयोजक गणेश अग्रवाल ने बताया कि छह साल से उनकी समिति मंदिर के अंदर प्रसाद बना रही है। सर्व समाज से चंदा एकत्रित किया जाता रहा है। 2024 में विवाद के चलते बाहर प्रसाद बनाना पड़ रहा है। पुजारी पक्ष के विरोध के चलते समस्या हो रही है। गणेश अग्रवाल विवाद को सुलझाने के लिए स्वयं सीओ नवीना शुक्ला ने सुझाव दिया था कि दोनों पक्ष राशन आदि पुलिस को उपलब्ध करा दें। पुलिस अपनी निगरानी में प्रसाद तैयार कर देगी। इस प्रस्ताव को भी अस्वीकार किया गया। दोनों पक्ष मिलकर प्रसाद बनाएं और पुजारी भगवान को प्रसाद अर्पित करें। इस प्रस्ताव को भी नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed