{"_id":"69ef78212c12f7c4ad068c2a","slug":"praises-of-khatu-shyam-baba-were-sung-on-mohini-ekadashi-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1172545-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोहिनी एकादशी पर किया खाटू श्याम बाबा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोहिनी एकादशी पर किया खाटू श्याम बाबा का गुणगान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोहिनी एकादशी पर सिद्धपीठ श्री खाटू श्याम मंदिर शहर दाल मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया गया। श्याम बाबा का भव्य शृंगार किया गया। उन्हें 56 भोग लगाया गया। बाद में हुई भजन संध्या में खाटू ही करते हैं हर मुराद पूरी..., यह श्याम की कृपा... जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा...भजन पर भी सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम में सहारनपुर के अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता ने भगवान को भोग लगाया। कार्यक्रम के दौरान शंभू राम घासीराम ट्रस्ट परिवार की ओर से गुप्ता परिवार का स्वागत किया गया। ट्रस्ट के संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल और मीना रानी के साथ चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, संदीप अग्रवाल, सार्थक, यश, मनीष, आशीष, विशाल एवं दिव्यम ने पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष कमल नयन बिंदल, राजीव मित्तल टोनी, सौरभ बंसल, अजय मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।