फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pradhan's son dies after being hit by an unknown vehicle

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधान के बेटे की मौत

Mon, 02 Feb 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's son dies after being hit by an unknown vehicle
सरधना। साहिल का फाइल फोटो। परिजन
खतौली क्षेत्र में भंगेला गांव के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर गांव में ग्राम प्रधान सईद के पुत्र साहिल (26) की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार देर रात खतौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मेहरमति गणेशपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान सईद का पुत्र साहिल रविवार को खतौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया गया कि भंगेला क्षेत्र में उसने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया और सड़क पार करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। परिजन तत्काल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक पक्ष की ओर से संबंधित थाने में तहरीर दी गई है। सोमवार को गमगीन माहौल में साहिल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। साहिल की असमय मौत से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed