फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pradhan mantri awas yojana, Contractor not found to make housing in meerut

प्रधानमंत्री आवास योजना के सपनों को झटका, आवास बनाने के लिए नहीं मिले ठेकेदार

Thu, 03 Jan 2019 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Jan 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
pradhan mantri awas yojana, Contractor not found to make housing in meerut
प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना के सपनों को झटका लग रहा है। यूपी के मेरठ में बराल परतापुर क्षेत्र में एमडीए ने इन आवासों को बनाने के लिए टेंडर डाले। लेकिन किसी भी ठेकेदार ने इस प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। अब फिर से यह मशक्कत शुरू की गई है। दोबारा टेंडर डाले हैं। उधर शासन स्तर से कहा गया है कि इस प्रक्रिया को समय से पूरा किया जाए ताकि लोगों को आवास दिए जा सकें।
विज्ञापन


इस योजना के तहत लोगों को सस्ते आवास मुहैया कराने की दिशा में काम चल रहा है। शहर में मेरठ विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास परिषद  इन आवासों को बना रहे हैं। एमडीए शहर भर में इसके लिए जगह तलाश रहा है। फिलहाल शताब्दीनगर में 384, लोहियानगर में 128 व सरायकाजी में 574 आवास बन रहे हैं।
विज्ञापन

नई जगह नहीं मिल रहे कांट्रेक्टर
बराल परतापुर में एमडीए ने नई जमीन लेकर उस पर निर्माण करने की योजना बनाई है। यह जमीन सरकारी है और एमडीए को ट्रांसफर कर दी गई है। यहां कुल 1432 आवास बनाए जाने हैं। इसके अलावा शोभापुर में 828 आवास बनाए जाने हैं पर यहां जमीन ही नहीं मिल पाई है।

हैरत की बात यह है कि बराल परतापुर में आवास बनाने के लिए एमडीए ने पहले चरण के लिए टेंडर डाले थे पर एक भी कांट्रेक्टर ने इसके लिए आवेदन नहीं किया। दरअसल कांट्रेक्टरों का मानना है कि इसमें पांच साल के मेंटेनेंस की जो शर्त हैं वह कांट्रेक्टरों के लिए भारी पड़ने वाली है। अन्य अड़चन भी बताई जा रही हैं।

विज्ञापन

अब दोबारा कवायद
बुधवार को फिर से यहां के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दरअसल शासन स्तर से भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना पर तत्काल काम शुरू करो। आवास विकास सरायकाजी में अलग से तैयारी कर रहा है। केवल एमडीए में ही 3029 लोगों ने इसके लिए आवेदन किए हैं और डूडा स्तर पर इनके सत्यापन का काम चल रहा है।

लाभकारी होगी योजना
पहले चरण में बराल परतापुर के लिए टेंडर खाली ही चले गए। अब फिर से टेंडर डाले गए हैं। इस बार यहां काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है। यह लोगों के लिए काफी लाभकारी योजना साबित होगी। -राजीव कुमार, एक्सईएन एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed