फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pradeep was first injured by brick and then beaten to death

Meerut News: पहले ईंट मारकर प्रदीप को घायल कियाए फिर पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 24 Mar 2023 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Pradeep was first injured by brick and then beaten to death
हस्तिनापुर। प्रेम विवाह के विरोध में प्रदीप की हत्या के आरोप में पत्नी निकिता, सास बबीता और ससुर कर्मसिंह को बृहस्पतिवार शाम जेल भेजा गया। नाबालिग साले को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि बबीता ने पहले छत से प्रदीप के सिर पर ईंट मारी थी। इससे प्रदीप घायल हो गया था। तभी निकिता के नाबालिग भाई और परिवार के लोगों ने मिलकर डंडों से प्रदीप को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

वारदात हस्तिनापुर स्थित अनाज मंडी में बुधवार को हुई थी। प्रेम विवाह के चलते प्रदीप की हत्या हुई है। प्रदीप के भाई अमित ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। अमित ने बताया कि उसके छोटे भाई प्रदीप का कर्म सिंह के साथ कचहरी मेरठ में मुकदमा चल रहा है। प्रदीप ने कर्मसिंह की बेटी निकिता से 14 महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसको लेकर कर्मसिंह का परिवार रंजिश रखा था। इसी कारण कर्मसिंह उसके भाई को गंभीर नुकसान पहुंचाने की फिराक में था। बुधवार दोपहर 2:20 बजे प्रदीप कुछ सामान लेने के लिए बाजार गया था।
विज्ञापन

लौटते समय कर्मसिंह के परिवार ने हमला बोला। पत्नी बबीता ने छत पर खड़े होकर प्रदीप के सिर पर ईंट मारी तो वह सड़क पर गिर गया। उसके बाद कर्मसिंह, नरेंद्र कुमार, लवकुश और कर्मसिंह के नाबालिग बेटे ने लाठी डंडे से हमला किया। शोर सुनकर प्रदीप का भाई तरुण और उसकी मां प्रेमवती उसे बचाने के लिए दौड़ी तो इन लोगों ने धारदार हथियार बलकटी व तलवार से जानलेवा वार किए। जिस कारण तरुण व प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, तनाव बरकरार
बृहस्पतिवार को प्रदीप का शव पोस्टमार्टम के बाद हस्तिनापुर पहुंचा। जहां पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। प्रदीप की हत्या के बाद दोनों परिवार के लोगों में दूसरे दिन भी तनाव बरकरार है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्या में तीन आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी है। एहतियात के तौर पर दोनों परिवार के घरों पर पुलिस लगाई है। ताकि फिर से दोनों में विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed