फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   power supply stop after rain

तेज आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम में आया बदलाव

Fri, 07 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
power supply stop after rain
आंधी-बारिश में बिजली गुल, उखड़े पेड़
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। शहर से देहात तक बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर की बिजली गुल हो गई। विक्टोरिया पार्क के पास पेड़ उखड़ गया। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वहीं हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों पर वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हुई। वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। आंधी के कारण कई क्षेत्रों में होर्डिंग गिर गए और बैनर फट गए। देहात क्षेत्र के कुछ जगह ओलेे भी गिरे।
वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। गर्मी का स्तर भी बढ़ा हुआ था, जिस कारण से दिन में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। बृहस्पतिवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और बदलते मौसम के साथ तेज धूल भरी आंधी चली। हवा की रफ्तार 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। इसके बाद धीरे-धीरे बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम साफ होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 60 व न्यूनतम तापमान 42 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा 12 से 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीच में रोकनी पड़ी थ्रेसिंग
खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है और किसान थ्रेसिंग का कार्य कर रहे है। बृहस्पतिवार को भी किसान खेत में गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे थे। तभी अचानक देर शाम को मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिस कारण किसानों को थ्रेसिंग का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। बारिश व तेज आंधी चलने से किसानों के माथे पर चिंता की सिकन पड़ गई।
---
एक्यूआई स्तर में आई गिरावट
महानगर के एक्यूआई स्तर में गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 153 दर्ज किया गया, जो बुधवार को 164 दर्ज किया गया था। बागपत का एक्यूआई स्तर 198, गाजियाबाद का 166, मुजफ्फरनगर का 169 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।
---
वीआईपी क्षेत्र में भी बिजली संकट
मेरठ। आंधी से एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघर क्षेत्रों में 33 केवी से लेकर 11 केवी तक की लाइनों में फाल्ट हो गए। कुछ बिजलीघरों पर एहतियात के तौर पर बिजली बंद करा दी गई। सिविल लाइन बिजलीघर क्षेत्र में फाल्ट होने से वीआईपी क्षेत्र में भी बिजली संकट खड़ा हो गया।

सेंट लुक्स बिजलीघर पर फाल्ट का असर साकेत, मानसरोवर, शर्मा नगर, विक्टोरिया पार्क, नंगला बट्टू आदि क्षेत्र में भी पड़ा। इसके अलावा विकास पुरी, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, एमईएस, पल्लवपुरम फेस वन व टू, कंकरखेड़ा, पुराना आरटीओ, शारदा रोड, टाउन हाल, लेडीज पार्क, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, टीपीनगर, मेडिकल, नौंचदी आदि बिजलीघर क्षेत्रों में फाल्ट होने से दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोग बिना बिजली परेशान रहे। रोजेदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उसे ठीक कराकर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed