फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power supply falters again amidst scorching heat.

Meerut News: भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था फिर चरमराई

Mon, 15 Jun 2026 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply falters again amidst scorching heat.
प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वागत किया ग
मेरठ। भीषण गर्मी के बीच रविवार को छुट्टी के दिन शहर की बिजली व्यवस्था फिर से चरमरा गई। देर शाम कई जगह फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। परेशान लोगों ने विद्युत अधिकारियों के फोन मिलाने शुरू कर दिए लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज का सीधा असर शहर की बिजली व्यवस्था पर पड़ रहा है। तीन दिन पहले आई आंधी व बारिश ने शहर से लेकर देहात तक खंभे उखाड़ दिए। देहात में अधिक नुकसान होने के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में भी शुक्रवार दोपहर तक ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। आंधी-बारिश में ट्रांसमिशन से एहतियात के तौर पर भी बिजली बंद की जाती है। रविवार शाम को शहर के कई हिस्सों में आपूर्ति फिर ठप हुई।
विज्ञापन

फाल्ट के कारण लाला का बाजार क्षेत्र में लगभग चार घंटे बिजली गायब रही। जैनपुर बिजलीघर पर फाल्ट होने के कारण बिजली बंबा बाईपास स्थित कॉलोनियों में बिजली गायब हो गई। अवर अभियंता नेम सिंह का कहना है कि गड़बड़ी को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति देर रात चालू हो गई। इसी तरह से देवलोक कॉलोनी में भी कई घंटे बिजली ठप रही। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में इंद्रा नगर, शास्त्री की कोठी आदि क्षेत्रों में भी बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। माधवपुरम क्षेत्र में भी बिजली की ट्रिपिंग दिनभर जारी रही। इसी तरह टीपीनगर क्षेत्र की चंद्रलोक, साबुन गोदाम, गुप्ता कॉलोनी, शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा, सैनिक विहार, सरस्वती विहार आदि क्षेत्रों में बिजली आती-जाती रही।

प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वागत किया ग

प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वागत किया ग

प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वागत किया ग

प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वागत किया ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed