फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power supply did not return on track

पटरी पर नहीं लौटी गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति

Fri, 30 Jul 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Power supply did not return on track
पटरी पर नहीं लौटी गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

मेरठ। बारिश से गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को भी सुचारु नहीं हो सकी। देहात क्षेत्र में खेतों में पानी भरा होने के चलते खराब हुई लाइनें ठीक नहीं हो सकी है। शहर में भी लाइनों की ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पीवीवीएनएल लाइन स्टाफ मशक्कत करता रहा। शहर के बिजली फाल्ट ठीक कर आपूर्ति तो सामान्य कर दी गई थी, लेकिन गांव में टूटी लाइनों को नहीं उठाया जा सका। खेतों में पानी भरा होने के चलते बृहस्पतिवार को भी लाइनों को ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट, विकासपुुरी, काजीपुर, मेडिकल, सेंट लुक्स, लेडीज पार्क, पुराना आरटीओ, रोहटा रोड, एमईएस, बेगमपुल, सदर बाजार, पुरानी मोहनपुरी, हापुड़ रोड, शारदा रोड, टाउन हाल, लेडीज पार्क, पल्लवपुरम फेस वन, पल्लवपुरम फेस-2 बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि छोटे फाल्ट होने से आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। हालांकि फाल्ट को तुरंत ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed