फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power outage for a week, crops of 30 farmers in trouble

Meerut News: एक हफ्ते से बिजली ठप, 30 किसानों की फसल संकट में

Mon, 18 May 2026 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 18 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Power outage for a week, crops of 30 farmers in trouble
आंधी में गिरा था ट्रांसफार्मर, शिकायत के बाद भी उठाने नहीं आए विद्युतकर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। चिरौड़ी-मटौर गांव के जंगल में बाल सिंह के नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर आंधी के दौरान खंभे समेत गिर गया था, जिससे करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण 30 किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है।


किसानों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान अशोक, पुष्कर समेत अन्य किसानों ने बताया कि गेहूं कटाई के बाद लगी फसल को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। बताया कि ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा पड़ा है, जिससे न केवल आपूर्ति बाधित है बल्कि चोरी की आशंका भी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द लाइन ठीक नहीं कराई गई तो उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि फसलों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed