फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power Hitter team won by 172 runs

Meerut News: पावर हिटर टीम 172 रन से जीती

Sun, 22 Feb 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Power Hitter team won by 172 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पावर हिटर और येलो टाइगर के बीच मैच खेला गया। इसमें पावर हिटर की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की। पावर हिटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 116 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 48 गेंद का सामना किया और 11 चौके और आठ छक्के लगाए।

रोहित कौशिक ने 22, मोहित शर्मा ने 46 और अंशुल ने 12 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विजय, विपुल, विनीत और हेडन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो टाइगर की टीम ने 8.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए। इसमें दीपक तोमर ने पांच विकेट लिए। अंकित और सोनू ने भी दो-दो विकेट प्राप्त किए। दीपक सिद्धू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर रविंद्र, हनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed