{"_id":"68e18b7b44899a1c990d910e","slug":"power-failure-in-bhagat-singh-market-traders-create-ruckus-meerut-news-c-72-1-mct1009-141726-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भगत सिंह मार्केट में बिजली गुल, व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भगत सिंह मार्केट में बिजली गुल, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। भगत सिंह मार्केट में 33 केवी की लाइन में फाॅल्ट के चलते शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक बिजली नहीं रही। इसे लेकर शनिवार को मार्केट के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द फाॅल्ट ठीक करने की मांग की। फाॅल्ट के कारण मार्केट में 18 घंटे तक बिजली नहीं रही। हालांकि विभाग के अधिकारी क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली देने की बात कहते रहे लेकिन व्यापारियों की मानें तो लगातार 18 घंटे तक बिजली नहीं रही।
शुक्रवार रात 10 बजे फाॅल्ट के कारण भगत सिंह मार्केट, शापीर गेट, सोहराब गेट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई जो रातभर नहीं आ पाई। बिजली विभाग की ओर से रात में ही टीम लगाकर फाॅल्ट ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन फाॅल्ट नहीं मिला। इस कारण शनिवार को भी समस्या बनी रही। क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ क्षेत्र में फिर भी बिजली नहीं रही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी ने बताया कि रात दस बजे के शनिवार को तीन बजे के बाद ही कुछ देर के लिए बिजली आई। इसके बाद फिर से चली गई। इसे लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से क्षेत्र के एसडीओ से बात की गई।
इसके बाद कुछ देर के लिए बिजली आई लेकिन पूरी तरह सुचारु नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से बिजली के कारण बुरा हाल है। क्षेत्र का व्यापार भी चौपट हो रहा है। इस दौरान उनके साथ महामंत्री सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, व्यापारी नेता हेमंत चावला, आलोक गर्ग, मुकेश गुप्ता आदि ने भी नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी ने बताया कि रात में ही दो टीम लगाकर फाॅल्ट को ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन फाॅल्ट नहीं मिला। इस दौरान कुछ क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति को सुचारु कराया गया। शनिवार दिन में फाॅल्ट ठीक करने का कार्य किया गया। शाम के समय सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई गई।