फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   power cut due to bad weather

आंधी बारिश से गुल हुई बिजली

Wed, 21 Jul 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
power cut due to bad weather
गर्मी से राहत, आंधी-बारिश में गुल हुई शहर की बिजली
विज्ञापन

मेरठ। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन आंधी के कारण शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सूरजकुुंड और लिसाड़ीगेट क्षेत्र में पेड़ गिरने से तार टूट गए। पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शहर में घूमकर व्यवस्था का जायजा लिया।
मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक चली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार को भी अच्छी बारिश की संभावना है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 16.5 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं, पीवीवीएनएल एमडी बारिश में गुल हुई बिजली आपूर्ति को चालू कराने के लिए स्वयं निगरानी करते रहे। बारिश बंद होने के बाद लाइन स्टाफ ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक किए। सूरजकुंड में पेड़ गिरने से डैमेज हुई लाइन को ठीक करने में लगने वाले लंबे समय से बचने के लिए विभाग ने दूसरे फीडर की लाइन से बिजली आपूर्ति कर उपभोक्ताओं को राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लेडीज पार्क बिजलीघर में मेंटीनेंस के लिए शटडाउन लिया गया था, यहां दोपहर 12 बजे आपूर्ति सामान्य की जा सकी। तीन घंटे बाद ही क्षेत्र के थापरनगर, बुढ़ाना गेट, बच्चा पार्क, एसके रोड, छिपी टैंक, पटेल नगर, पूर्वा अहिरान क्षेत्र में बिजली आ सकी।

एक्यूआई में आई गिरावट
मेरठ का एक्यूआई तेज हवाओं व बारिश के चलते 47 दर्ज किया गया। बागपत का एक्यूआई 73, गाजियाबाद का 63, मुजफ्फरनगर का 91 व शामली का 85 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed