फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   power connection remove

कनेक्शन काटने पर कॉलोनी के लोगों ने किया हंगामा

Mon, 08 Jul 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
power connection remove
मवाना की हरिहर कॉलोनी में काटे गए केबल दतखाते पीड़ित उपभोक्ता। - फोटो : MAWANA
ठेकेदार एवं लाइनमैन ने देहात के कनेक्शन कॉलोनी में दे दिए
विज्ञापन

गर्मी से परेशान हरिहर कॉलोनी के लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मिल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे बनी कॉलोनी में विद्युत निगम ने पहले तो कनेक्शन दे दिए अब बिना कारण बताए काट भी दिए। भीषण गर्मी में कनेक्शन काट दिए जाने से उपभोक्ताओं में रोष फैल गया। जिस पर उन्होंने हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने जेई एवं एसडीओ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

मिल रोड स्थित हरिहर कॉलोनी निवासी महिला लोकेश, मुकेश देवी, गीता देवी, शकुंतला, गुरु प्रसाद, मोहित, दिनेश, रविंद्र आदि ने बताया कि सरकार हर घर को बिजली देने की योजना चला रही है। उनके साथ विद्युत निगम अन्याय कर रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी का निर्माण पूरा होने के बाद यहां करीब 15 परिवार रह रहे हैं। जिनमें से आठ लोगों ने विद्युत निगम में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। निगम ने प्रति परिवार 5 हजार रुपये जमा कराने के बाद कनेक्शन दे दिए। आरोप है कि शनिवार देर शाम अवर अभियंता व एसडीओ कॉलोनी में पहुंचे और सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। अधिकारियों की मनमानी के चलते रविवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी पाकर पीआरवी पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कॉलोनी के लोगों ने कनेक्शन नहीं जोड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, डीएम, एसडीएम, अधिशासी अभियंता को भी प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने अवर अभियंता एवं एसडीओ के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी विनय आजाद का कहना है कि इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वहीं, एसडीओ योगेंद्र बजाज का कहना है कि ठेकेदार एवं लाइनमैन ने फर्जी तरीके से देहात के लिए चलाई जा रही सौभाग्य योजना के मीटर यहां लगा दिए थे। ये कनेक्शन देहात के लिए थे। इसलिए अवैध कनेक्शन होने पर काटे गए हैं। पूर्व में ही दो लाइनमैन एवं ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed