फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Potholes have become a problem on Zero Mile, people are getting injured

जीरो माइल्स के पर गड्ढे बने आफत, लोग हो रहे चोटिल

Tue, 27 May 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Potholes have become a problem on Zero Mile, people are getting injured
इकरार अहमद..... थाना लाल कुर्ती क्षेत्र के जीरो माइल चौराहे पर गड्ढो से सजी सड़क यातायात होता ह
मेरठ। शहर के बीचों बीच स्थित जीरो माइल्स की सड़कों का हाल बेहाल है। यह शहर का केंद्र है और यहीं से दूरी मापी जाती है। माल रोड, रूड़की रोड, बाउंड्री रोड, बेगमपुल रोड आदि कई मार्ग यहां आकर मिलते हैं। रैपिड रेल के काम चलते पिछले कुछ महीने से सड़क उखड़ गई है। सड़कों में गड्ढों के कारण रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन एनसीआरटीसी मार्ग का नवनिर्माण तो दूर इसकी मरम्मत तक को तैयार नहीं है। व्यापारी, राहगीर और क्षेत्रीय निवासी जनप्रतिनिधियों और विभागों से गुहार लगाकर थक चुके हैं।
विज्ञापन

परतापुर से मोदीपुरम तक दिल्ली रोड होते हुए रैपिड कॉरिडोर बनाया गया है। इसी मार्ग से होते हुए रैपिड रेल नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाना है। न्यू अशोक नगर से भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत लगातार चल रही है और अब मोदीपुरम तक ट्रायल रन चल रहा है। ऐसे ही शताब्दीनगर से फुटबाल चौक तक मेट्रो का भी ट्रायल रन हो रहा है। एक ओर तो एनसीआरटीसी शहरवासियों को रैपिड-मेट्रो का तोहफा दे रही है तो वहीं दूसरी ओर लोग गड्ढों में सफर करने को मजबूर हैं। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि दिल्ली रोड पर सड़क का पुर्ननिर्माण कर लोगों को राहत दी गई है। जीरो माइल्स पर भी टीम भेजकर इसका अवलोकन कराया जाएगा। इसके बाद लोगों को जल्द राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


मार्ग बदलकर आ रहे व्यापारी
मंडी में रोजाना रुड़की, खतौली, मुजफ्फरनगर आदि इलाकों से व्यापारी जीरो माइल्स होते हुए आते थे लेकिन अब छावनी क्षेत्र से होकर आ रहे हैं। मार्ग बदहाल होने से व्यापार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रतीक गुप्ता, व्यापारी, नवीन मंडी दिल्ली रोड

रोजाना गिरते हैं लोग
जीरो माइल्स पर पूरा मार्ग बदहाल हो गया है। बेगमपुल, रूड़की रोड या बाउंड्री रोड किसी भी ओर से आने पर गड्ढों के कारण बहुत परेशानी होती है। रोजाना दुपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं।
- केपी सिंह, चार्टेड अकाउंटेंट, बाउंड्री रोड

बारिश में नहीं दिखते गड्ढे
जीरो माइल्स शहर का केंद्र है। हर ओर से आने वाले वाहन यहीं से आकर अलग-अलग मार्ग के लिए रवाना होते हैं। बाारिश के दौरान अक्सर सड़क के गड्ढे नहीं दिखते और लोग गिर जाते हैं। - वरुण अग्रवाल, व्यापारी लालकुर्ती।


रैपिड चले मार्ग भी अच्छे हों
शहर में विकास योजनाएं तेजी से आयाम ले रही हैं। रैपिड-मेट्रो चले तो शहर के लिए अच्छा है लेकिन मार्गों का भी दुरुस्त होना जरूरी है। अच्छे सड़क मार्ग शहर का आइना है। - अशोक अग्रवाल, बिल्डर बच्चा पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed