{"_id":"638e15c1c49a4b53f11a52b9","slug":"postmortem-revealed-the-secret-of-murder-of-nasreen-in-meerut-she-was-killed-by-strangulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला नसरीन की हत्या का राज, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला नसरीन की हत्या का राज, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, पांच पर मुकदमा
Mon, 05 Dec 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:31 PM IST
सार
Meerut Crime News : आखिर पोस्टमार्टम से नसरीन की हत्या का राज खुल गया। रिपोर्ट में पता चला कि गला दबाकर नसरीन को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कब्र से निकाला नसरीन का शव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में भूमिया पुल खत्ता रोड स्थित कब्रिस्तान से मृतक नसरीन का शव कब्र से निकाला गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होना आया है। रिपोर्ट के आधार पर पति आमिर सहित ससुर जान मोहम्मद, सास जकर, जेठ नदीम और फिरोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शफीकुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन शुक्रवार को परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले बेटी नसरीन का निकाह हुमायूं नगर निवासी आमिर से किया था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी के पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उसके किसी विदेशी महिला से अवैध संबंध भी बने हुए थे। वह उससे शादी करना चाह रहा था। जब नसरीन ने विरोध किया तो 29 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने डीएम व एसएसपी से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम दीपक मीणा ने लिसाड़ी गेट पुलिस को आदेश जारी किए थे कि रविवार को महिला का शव कब्र से निकाला जाए। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Khatauli By Election: खतौली में कांटे का मुकाबला, 56.46 फीसदी हुआ मतदान, पढ़िए पूरा अपडेट
वहीं लिसाड़ी गेट क्राइम इंस्पेक्टर भंवर पाल सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर रविवार को नसरीन के शव को कब्र से निकाला गया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होना आया है। रिपोर्ट के आधार पर पति सहित पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, मेरठ में OBC वर्ग को मौका, सहारनपुर में महिला होगी दावेदार, देखें पूरी लिस्ट